चार पहिया वाहन के टक्कर से युवक की हुई मृत्यु

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाईच गांव निवासी मुकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार ढकाईच गांव के रहने वाले मुकेश प्रतिदिन की तरह अपने ड्यूटी हाईवे बक्सर पटना एन एच 922 पर कृष्णा ब्रह्म के सामने हाईवे पर घास साफ कर रहे थे । तभी तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन से बुरी तरह चोटिल हो गए एवं वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों के द्वारा सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया। ग्रामीण अधिकारी को बुलाने के लिए सड़क अवरुद्ध किए हुए थे । ग्रामीणों के कहना है कि जब तक सहायता राशि नहीं मिलेगा ,हम लोग सड़क खाली नहीं करेंगे।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा
Advertisement







