सनातन गौरव सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान जारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:13 सितंबर को बक्सर के किला मैदान में आयोजित होने वाले सनातन गौरव सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क एवं आमंत्रण अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में सिमरी प्रखंड के नियाज़ीपुर, सहीयार, बड़का राजपुर, आशा पड़री, मानिकपुर, केशवपुर, अकौना, बड़का गांव सहित कई स्थानों पर टीम विश्वामित्र सेना के साथियों द्वारा घर-घर एवं जन-जन तक जन आमंत्रण पत्र पहुंचाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं सनातन प्रेमियों को सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया गया।

विश्वामित्र सेना के साथियों ने कहा कि यह केवल एक आमंत्रण पत्र का वितरण नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान के महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अभियान है। सम्मेलन के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता, सामाजिक एकजुटता और बक्सर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

टीम विश्वामित्र सेना ने सभी सनातन प्रेमियों से अपील किया कि 13 सितंबर को किला मैदान बक्सर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाएं।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!