अभिषेक नारायण पाण्डेय बने हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के बिहार प्रदेश महासचिव
बक्सर जिला इकाई में खुशी की लहर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने संगठन का विस्तार करते हुए अभिषेक नारायण पाण्डेय को बिहार प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ० अनिल कुमार ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए इस जिम्मेदारी की घोषणा की।
मनोनयन पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि अभिषेक नारायण पाण्डेय के नेतृत्व और कार्यकुशलता से दल का संगठन धरातल पर और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन के विस्तार में अपनी कारगर भूमिका निभाएंगे।
जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनीत महासचिव से अनुरोध किया है कि वे पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर बिहार प्रदेश महासचिव के पद पर अपना योगदान देकर पार्टी नेतृत्व को सूचित करें। साथ ही, उन्हें अपने कार्यालय एवं वाहन पर पार्टी का झंडा और चुनाव चिह्न युक्त बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बक्सर जिला इकाई ने दी शुभकामनाएं
अभिषेक नारायण पाण्डेय को बिहार प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर हम (सेक्युलर) की बक्सर जिला इकाई में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ऋषि राय की अध्यक्षता में एक बधाई सह शुभकामना सभा का आयोजन किया गया।
शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जिला अध्यक्ष ऋषि राय, संजय सिंह, सरोज पासवान, विष्णु जी, उमाशंकर, सुरेन्द्र राम, सुमंत सिंह, शीला देवी, सत्येंद्र पासवान, किशोरी राम, हरेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, द्वारिका मुसहर और वीरेंद्र पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभिषेक नारायण पाण्डेय के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा बक्सर सहित पूरे प्रदेश में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







