केंद्र सरकार की विज़न 2047 है मात्र छलावा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। यह एक महत्वाकांक्षी और दीर्घकालिक दृष्टि है, लेकिन किसी भी विज़न की सफलता वर्तमान परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

विज़न 2047 का सपना निश्चित रूप से बड़ा और प्रेरणादायक है। हर भारतीय चाहता है कि हमारा देश विकसित बने, दुनिया में अग्रणी स्थान हासिल करे और हर नागरिक को बेहतर जीवन मिले।
मोदी सरकार देशवासियों को विजन 2047 का सपना दिखा रही हैं वह अंदर से खोखला है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा लगाया गया है।
देश का एक बड़ा वर्ग महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चुनौतियों से जूझ रहा है। लाखों युवा रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में हैं। अनेक परिवार रोज़मर्रा की बढ़ती लागत से परेशान हैं। यदि वर्तमान की समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं होगा, तो भविष्य का कोई भी विज़न अधूरा रह जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी दीर्घकालिक विज़न को सफल बनाने के लिए अल्पकालिक और मध्यम अवधि के लक्ष्यों पर भी प्रभावी ढंग से काम करना आवश्यक है। यदि आज शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय व्यवस्था, कृषि और सामाजिक समानता जैसे क्षेत्रों में ठोस सुधार किए जाते हैं, तो 2047 का लक्ष्य अधिक यथार्थवादी और प्राप्त करने योग्य बन सकता है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!