नीट (यूजी) परीक्षा में कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार सफलता

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने नीट (यूजी) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 601 अंक प्राप्त करते हुए कैटेगरी रैंक 4345 हासिल की। वहीं रिद्धिमा केशरी ने 579 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18379 अर्जित की। इसी क्रम में अनु मौर्या ने 544 अंक प्राप्त करते हुए कैटेगरी रैंक 20791 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे तथा उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का प्रतिफल है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कर समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!