उन्नत शिक्षा का संकल्प हो रहा साकार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:युवा जदयू प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने बताया की सर्वमान्य नेता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सर्वांगीण विकास तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए “सात निश्चय” पार्ट 3 के अंतर्गत उन्नत शिक्षा का जो संकल्प और दूरदर्शी परिकल्पना की थी, वह वास्तविक रूप लेती हुई दिखाई दे रही है।
शिक्षा किसी भी समाज और राज्य के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला होती है। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत कर राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम उठाया है। इस महत्वपूर्ण पहल से अब ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
पहले उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर-दराज़ के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल छात्रों का समय और धन बचेगा, बल्कि बेटियों की शिक्षा को भी नई मजबूती मिलेगी। इससे उच्च शिक्षा का दायरा व्यापक होगा और बिहार के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इस जनकल्याणकारी योजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके नेतृत्व, सतत प्रयासों और सकारात्मक सोच के कारण शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







