बक्सर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार
चोरी के कई स्मार्टफोन बरामद

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर की टास्क टीम ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। RPF की टीम ने अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं।
हिमगिरी एक्सप्रेस सहित स्टेशन परिसर से दो दबोचे गए
RPF टास्क टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बक्सर स्टेशन से एक अपराधी को चोरी के मोबाइल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष नौनिया (20 वर्ष), पिता- स्वर्गीय भुटकोरी नौनिया, निवासी- नटुआ टोला, रघुनाथपुर (थाना- ब्रह्मपुर, जिला- बक्सर) के रूप में हुई है।
इसी क्रम में दोपहर 13:30 बजे, टीम ने गाड़ी संख्या 13041 हिमगिरी एक्सप्रेस में छापेमारी कर एक और शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विक्की कुमार (20 वर्ष), पिता- स्वर्गीय धर्मनाथ यादव, निवासी- बड़की सारिमपुर, वार्ड नंबर 07 (थाना- इंडस्ट्रियल, जिला- बक्सर) है। RPF के अनुसार, विक्की एक आदतन अपराधी है और पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।
8 जुलाई को भी मिली थी बड़ी कामयाबी
इससे पहले बीते 8 जुलाई को भी RPF बक्सर ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी। टीम ने 04 चोरी के स्मार्टफोन्स के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया था, जिसकी पहचान सोहेल खान (22 वर्ष), पिता- लुकमान खान, निवासी- मुसाफिरगंज (थाना- टाउन बक्सर, जिला- बक्सर) के रूप में हुई थी।
इस टीम ने की त्वरित कार्रवाई
अपराधियों को दबोचने और यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली RPF की इस टास्क टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
उप-निरीक्षक (SI): विजेंद्र मुवाल
कॉन्स्टेबल (CT): एस.एन.एस. यादव
कॉन्स्टेबल (CT): सर्वेश यादव
कॉन्स्टेबल (CT): राजमुकुल कुमार
कॉन्स्टेबल (CT): दीपक कुमार
RPF का संदेश: यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशनों और ट्रेनों में संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







