बक्सर में बोले विधायक संतोष निराला– “प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान, रासायनिक खादों पर निर्भरता करें कम”

​बक्सर अप टू डेट न्यूज़:
कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजपुर विधायक श्री संतोष कुमार निराला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के दौर में जल संचयन और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने पर विशेष बल दिया।
​गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. देवकरन ने किसानों को ‘स्वस्थ मिट्टी, सशक्त किसान’ का मंत्र देते हुए हरी खाद (मूँग और ढैंचा) तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से धान की फसल में 30 प्रतिशत तक रासायनिक उर्वरक की बचत कर लागत कम की जा सकती है। विशेषज्ञ डॉ. रामकेवल ने जीवामृत, बीजामृत और वर्मीवॉश जैसी प्राकृतिक खाद बनाने की विधियां सिखाईं।

​इस दौरान, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा हुगली (कोलकाता) से देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त (18,880 करोड़ रुपये) ट्रांसफर करने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। योजना के 7 वर्ष पूरे होने पर इसे ‘पी0एम0 किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में 180 से अधिक महिला व पुरुष किसानों ने भाग लिया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!