धू-धू कर जला आशियाना, 5 बेजुबानों की मौत

 नकदी और कागजात राख

बक्सर अप टू डेट न्यूज़: ​राजपुर थाना क्षेत्र की नागपुर पंचायत अंतर्गत गैधरा गांव में दोपहर के वक्त अचानक लगी आग ने एक गरीब परिवार की जिंदगी भर की कमाई को पल भर में राख में बदल दिया। इस हादसे में जहां घर का सारा सामान जल गया, वहीं बेजुबान जानवरों की भी जान चली गई।


​घटना दोपहर लगभग एक बजे की है। तीखी धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए राधेश्याम राम के परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर आराम कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से उठी एक चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक सो रहे परिजन कुछ समझ पाते, पूरे घर को आग की लपटों और धुएं ने अपनी चपेट में ले लिया।


​आग की विकराल लपटों को देख पीड़ित परिवार और आस-पास के ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी डालना और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था।

​मुआवजे की मांग:

घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और अंचल अधिकारी से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए तुरंत राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा जाए। ग्रामीणों ने नुकसान का सही आकलन कराकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!