एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चौसा मठिया में हुआ पौधारोपण

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

​बक्सर अप टू डेट न्यूज़:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत चौसा मठिया परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला प्रवक्ता सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अंशु पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
​कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य रूप से चितवन और आम के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने न सिर्फ पौधों की देखभाल का जिम्मा लिया, बल्कि एक स्वर में पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
​आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान है पौधारोपण:
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिला प्रवक्ता अंशु पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह अभियान सीधे तौर पर हमारी संस्कृति और प्रकृति को जोड़ता है। अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाना और उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह मुहिम आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगी।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस पुनीत और देशव्यापी कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रद्धेय महंत श्री रामानंद गिरी जी महाराज का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रत्यूष कुमार, लक्ष्मण शाह, धीरज सिंह, मनीष चौबे, विवेक उपाध्याय, राजू कुमार सहित दर्जनों स्थानीय युवाओं और सहयोगी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!