गंगा स्नान के दौरान डूबा 16 वर्षीय किशोर

 

बक्सरअप टू डेट;बक्सर

​ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनपुर गंगा घाट पर शनिवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर के गहरे पानी में डूबने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घाट पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुर निवासी जितेंद्र राय का 16 वर्षीय पुत्र अक्षित राय उर्फ छोटू सुबह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते ओझल हो गया। साथ मौजूद दोस्तों द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

​घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद औद्योगिक थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया, जिसके बाद किशोर की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया गया। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इधर इकलौते बेटे के डूबने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। औद्योगिक थानाध्यक्ष ने बताया कि गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में खोजबीन कर रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!