रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने बिहार को हराया, यूपी के अनिल लेफ्टी बने जीत के हीरो

​बक्सर/राजपुर।
सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब, समहुता द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट मैच का सफल और भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में जुटे रहे। देर रात तक चले इस हाई-वोल्टेज मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने बिहार को पटखनी देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


​मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मैदान पहुंचे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राजपुर विधायक संतोष निराला भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत क्लब के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच मिलता है।

6 ओवर में ही यूपी ने हासिल किया लक्ष्य

​सिक्के की उछाल बिहार के पक्ष में रही। बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 8 ओवरों के खेल में बिहार की टीम ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 72 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। ​73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। यूपी के स्टार बल्लेबाज अनिल लेफ्टी ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए सबसे अधिक 30 रनों की धुआंधार पारी खेली। अनिल लेफ्टी की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने महज 6 ओवरों में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत दर्ज कर ली।

​पूरे टूर्नामेंट और भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर दिया। आयोजन समिति में मुख्य रूप से ​रितेश, सोनू, सतेंद्र, अजीत, पंकज, महेश
​अरुण, अनिल, अभिनव, धनु मौर्य, अंकित, ​अंकु, अंशु, हिमांशु, अजय, सत्यम एवं राकेश शामिल रहे।


​मैच के समापन पर सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब समहुता की पूरी टीम ने टूर्नामेंट में पहुंचे सभी अतिथियों, दोनों राज्यों से आए खिलाड़ियों और मैच का रोमांच बढ़ाने आए हजारों दर्शकों का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!