करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

चक्की के लक्ष्मण डेरा गांव में शोक

​बक्सर अप टू डेट : स्थानीय थाना क्षेत्र के चक्की लक्ष्मण डेरा गांव में गुरुवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे एक किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव निवासी रघुनूख यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

​घटना के संबंध में चक्की थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि रघुनूख यादव रोजाना की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान खेत में अचानक अर्थिंग का तेज करंट दौड़ गया। इससे पहले कि वह संभाल पाते, वह बिजली की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

​आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जब तक मदद के लिए दौड़कर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चक्की थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!