श्रावण पूर्णिमा को भक्ति भाव से की गई गंगा आरती
महादेव घाट चौसा हर हर गंगे से गूंजा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महादेव घाट चौसा पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गंगा आरती की। महादेव घाट पर प्रत्येक पूर्णिमा को मां गंगा की आरती एवं आरती पूर्व गंगा घाट की सफाई की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महादेव घाट चौसा के आसपास एवं सुदूर क्षेत्रों के गंगा भक्त भी पहुंचे।
महादेव घाट पर मां गंगा उतरायणी दिशा में भी बहती है, जिससे इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है।आरती में सम्मिलित युवा महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बताया कि गंगा आरती में सम्मिलित होने पर बहुत ही सुंदर वातावरण का निर्माण हो रहा है। इससे हमें अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागृत करने में सहायता मिल रही है।
आरती में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे तुलसी पौधों का रोपण भी किया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने गंगा घाट को स्वच्छ रखने का शपथ लिया। सभी ने कहाँ कि गंगा घाट को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिसे हम सभी इसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
गंगा आरती संयोयक शिवानन्द सिंह की अध्यक्षता में हुई गंगा आरती में कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कश्यप,विश्वामित्र सेना से सचिव अशोक उपाध्याय,रवि राज, मोहित बाबा,पीयूष कुमार,गंगा समग्र के अजय वर्मा, राकेश रंजन दूबे, अधिवक्ता राघव पांडेय, श्री भगवान सिंह,संतोष ओझा, विकास यादव,वार्ड पार्षद दिनेश कुमार, समाजसेवी सोनू दूबे,राम कृपाल मिश्र,सुजित,सूर्यप्रकाश,सौरभ,श्यामबिहारी,हरेराम, रमावती, यशोदा, सुरभि , निखिल पांडेय सहित अन्य की उपस्थिति रही।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







