डांस बिहार डांस सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न
150 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, बिहार के कई जिलों से पहुंचे प्रतिभागी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़: RSDC Music & Dance School द्वारा आयोजित डांस बिहार डांस सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित एक सौ पचास से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम भोजपुर डॉ. शशि शेखर द्वारा किया गया। इसके बाद सामूहिक दीप प्रज्वलन महेश पासवान अगियांव विधायक, ऋषि कुमार राय हम जिला अध्यक्ष बक्सर, राजेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष भोजपुर, अभिषेक नारायण पांडेय प्रदेश महासचिव हम पार्टी, बबलू यादव एवं गोविंद राज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना नृत्य से हुई। गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति सिवानी एवं सिवांशी द्वारा दी गई।
डांस बिहार डांस सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले में मुंबई से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एवं वरिष्ठ नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में कानू मुखर्जी का स्वागत कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश्वर मिश्रा द्वारा किया गया। उनके आगमन से प्रतिभागियों एवं नृत्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विभिन्न श्रेणियों में हुआ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रैंड फिनाले में किड्स, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर सोलो, डुएट डांस तथा ग्रुप डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समूह नृत्य में जूनियर ग्रुप एवं सीनियर ग्रुप कैटेगरी रखी गई थी।ऑडिशन के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में लगभग 150 से अधिक चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागी आरा, पटना, दानापुर, भागलपुर, बक्सर, बिहिया, पूर्णिया, सासाराम, बलिया, मोहनिया सहित बिहार के कई जिलों से पहुंचे थे।
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
किड्स कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार किया सिंह, द्वितीय पुरस्कार सानवी तथा तृतीय पुरस्कार आदित्य राज को दिया गया।सब-जूनियर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार काव्या, द्वितीय पुरस्कार आहाना चौधरी तथा तृतीय पुरस्कार अर्पित कुमार को प्राप्त हुआ।जूनियर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार अदिका , द्वितीय पुरस्कार साहिल तथा तृतीय पुरस्कार शीतल को दिया गया।सीनियर सोलो कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार एमआरके विगल, द्वितीय पुरस्कार मैगी मोहित तथा तृतीय पुरस्कार संजीव को दिया गया।डुएट डांस में प्रथम पुरस्कार राज एवं जूही, द्वितीय पुरस्कार सुनयना एवं आरना तथा तृतीय पुरस्कार हर्षित आजाद को दिया गया।ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार DMJ Group नवादा को मिला। द्वितीय स्थान Dance Is Life तथा तृतीय स्थान S.N. Memorial School ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले DMJ Group, नवादा को ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज से भी सम्मानित किया गया।
कोरियोग्राफरों एवं कलाकारों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान आरा के विभिन्न कोरियोग्राफरों को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के दौरान सोनू प्रीतम एवं एम.के. गुप्ता जॉय को Youth Icon Choreographer Award से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सोनू प्रीतम, कानू मुखर्जी, वेद मेहता एवं वर्षा खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।फैशन शो एवं अन्य प्रस्तुतियां भी रहीं आकर्षण का केंद्रकार्यक्रम के दौरान मनीष वर्मा के निर्देशन में विशेष फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।मेकअप आर्टिस्ट पूजा राज को भी और इनके निदेशन में भी फैशन शो हुआ और वरिष्ठ कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश्वर मिश्रा प्रदेश महासचिव हम पार्टी द्वारा की गई। वहीं अतिथियों का स्वागत सत्या इवेंट मैनेजमेंट के निदेशक ऋषभ राज द्वारा किया गया।पूरी टीम को किया गया सम्मानित कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम कोऑर्डिनेटर अंजनी कुमार एवं ऋषभ कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों के नेतृत्व में कार्यक्रम की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी टीम मेंबरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशी शर्मा, मुक्ति पांडेय, शिखा कुमारी, अंकिता सिंह, जान्हवी राज, करिश्मा सिंह, खुशी गुप्ता, सानवी सिंह, अनुष्का सिंह, अमन राज, शिवम कुमार, उत्तम कुमार सिंह, मुकेश कुमार, हर्षित कुमार, अंजनी कुमार, ऋतिक राज, रोहित कुमार, अभिमन्यु सोनी, आनंद कुमार, गोविंद राज, पीयूष कुमार, आर्यन कुमार, विकास कुमार, कुमार वैभव जी, भास्कर, सागर, रोशन, मनीष, नमन, साहिल, अमर, राहुल, विशाल, विनोद शर्मा, सन्नी, कनैया एवं धर्मेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन रत्ना कुमारी ने किया, जिसमें उनका साथ ऋषि कल पाठक ने दिया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम को शानदार तरीके से संचालित किया।कार्यक्रम के अंत में संगीता सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, अभिभावकों, कोरियोग्राफरों, सहयोगी संस्थानों एवं पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि डांस बिहार डांस सीजन-5 का उद्देश्य बिहार के प्रतिभावान बच्चों एवं युवाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना और उनकी नृत्य प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने जिस उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उससे पूरा आयोजन यादगार बन गया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







