राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन के लिए निकाली जाएगी न्याय पदयात्रा
सफलता को लेकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद की निर्णायक बैठक संपन्न

बक्सर अप टू डेट न्यूज: 30 सितंबर को जातिगत आरक्षण एवं एससी एसटी एक्ट को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप अद्यतन करने तथा राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर ज्योति चौक से समाहरणालय तक प्रस्तावित विशाल न्याय पदयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय परशुराम परिषद बक्सर जिला टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने की। संचालन जिला महामंत्री राहुल राय तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अभिषेक मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री नंदकुमार तिवारी एवं प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय मल्लिकार्जुन राय उपस्थित रहे।
बैठक में पदयात्रा को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए निम्न संकल्प सर्वसम्मति से पारित किए गए।
जनभागीदारी का संकल्प: प्रत्येक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी कम से कम 5 लोगों को साथ लेकर आएंगे। नेतृत्वकारी भूमिका में रहने वाले पदाधिकारी कम से कम 20 लोगों को साथ लाने का प्रयास करेंगे।
प्रतिदिन दो घंटे जनसंपर्क: 30 सितंबर तक प्रत्येक पदाधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो घंटे पदयात्रा की तैयारी, जनसंपर्क एवं जनजागरण के लिए समर्पित करेगा।
सदस्यता एवं सहयोग: प्रत्येक पदाधिकारी ₹101 सदस्यता शुल्क जमा करेगा। इसके अतिरिक्त इच्छुक सदस्य अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग कर सकेंगे।
सामूहिक जिम्मेदारी: प्रत्येक जिला पदाधिकारी पदयात्रा को संगठन एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण अभियान मानते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेगा।
तिरंगा और संदेशयुक्त तख्ती: सभी सहभागी अपने साथ तिरंगा झंडा एवं मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्ती लेकर आएंगे।
जिम्मेदारी में आत्मसक्रियता: जिन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वे किसी अतिरिक्त निर्देश की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल अपना कार्य प्रारंभ करेंगे तथा अन्य कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रूप से जोड़ेंगे।
सभी पदाधिकारी गण प्रतिदिन सोशल मीडिया पर 30 तारीख आंदोलन को लेकर पोस्ट डालेंगे और अपने सभी व्हाट्सएप ग्रुपों में आंदोलन का आमंत्रण पत्र को शेयर करेंगे
बैठक में राष्ट्रीय परशुराम परिषद बक्सर के आशु राय, दीपांशु राय, लाला बाबा, राहुल पांडेय, मुकुंद सनातन , अंकित पाण्डेय, माझिल ओझा, रिंकू पाण्डेय, सत्यदेव पाण्डेय, हरेराम पांडेय, मोहन पांडेय, सिद्धार्थ पाण्डेय, दिव्यांशु प्रधान, राजीव पाठक, राजेश पाठक, नंदलाल पाठक, अजित पाठक, अजय तिवारी, पवन उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, आशुतोष राय, ऋषि पांडेय, उमा चौबे, मोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने 30 सितंबर की पदयात्रा को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







