किसान होंगे समृद्ध,बेटर लाईफ फार्मिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

बेटर लाइफ फार्मिंग एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को बेहतर खेती, आय और जीवनशैली के अवसर देना है। यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप है, जिसे कई कंपनियों और संगठनों ने मिलकर शुरू किया है। इटाढ़ी प्रखंड के गेरुआ बांध में प्रगतिशील सह राष्ट्रपति पुरस्कृत किसान कमलेश पांडेय ने बताया कि गाँव या कस्बों में बने बीएलएफ सेंटर होते हैं, जहाँ किसान फसल संबंधी सलाह ले सकते हैं। कृषि उत्पाद (बीज, खाद आदि) खरीद सकते हैं।अपने उत्पाद बेचने के विकल्प जान सकते हैं। डिजिटल ट्रेनिंग, मौसम की जानकारी, और वित्तीय सेवाएँ भी ले सकते है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिरुद्ध बनर्जी, आनंद प्रताप शाही, हिमाद्रि प्रसाद महापात्र, मनीश सहित स्थानीय किसान रविन्द्र पांडेय, रमाशंकर पांडेय, रमाकांत पांडेय, गोपाल पांडेय, पिंटू, कुमार राम, पप्पू राम, दीनानाथ राम सहित सैकड़ों किसानों की उपस्थिति रही।







