जनता की जन समस्याओं को दूर करना हीं बसपा की पहली प्राथमिकता : अभिमन्यु कुशवाहा

बक्सर विधानसभा के कई गांवों में अभिमन्यु कुशवाहा ने किया जनसंपर्क

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ : बक्सर सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बक्सर विधानसभा के सौरी, पलिया, गोसाईपुर, राजापुर, ठोरा, सोनपा, बनारपुर और चौसा में लोगों से जनसंपर्क कर बहुजन समाज पार्टी के विजन से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने कहा की उन्होंने कहा की बक्सर विधानसभा अधिकतर गाँव आज भी सुविधाओं से वंचित है। यहां के लोग आज भी बदहाली की स्थिति में जीने को मजबूर हैं। विकास से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि यहां हमेशा से गरीबों, पिछड़े, अतिपिछड़े और दलितों को दबाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अगर समाज के वंचितों और दलितों को अगर अपनी दशा सुधारनी है तो उन्हें अपनी वोट की ताकत को पहचानना होगा। जिस समाज का राजनैतिक प्रतिनिधित्व नहीं, वह समाज मृतप्राय हो जाता है। अब समय आ गया है कि हम अपनी ताकत को पहचाने और अपना राजनैतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि एनडीए और महागठबंधन दोनों बड़े-बड़े धन्ना सेठों की कठपुतली बनकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन जनता के साथ है, और जनता की जन समस्याओं को दूर करना हीं बहुजन समाज पार्टी की पहली प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार खत्म करना। गुंडागर्दी खत्म करनी है तो बक्सर में बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करना होगा। बहुजन समाज पार्टी ग्राउंड लेवल पर काम किया है, और बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत से बक्सर में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस बार बक्सर में कुछ नया करेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!