छात्राओं को दी गई सितारा संबंधित विधिक जानकारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़: माननीय पटना उच्च न्यायालय के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के सचिव नेहा दयाल के मार्गदर्शन में छात्राओं को सितारा 2023संबंधित विधिक जागरूकता किया गया।
महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय डुमरांव में आयोजित विधिक जागरूकता पैनल अधिवक्ता विद्या सागर तिवारी, पारा विधिक स्वयंसेवक सुरेन्द्र पाण्डेय एवं राहुल मिश्रा ने इससे जुड़े विषयों पर संबंधित जानकारी दी। विधिक जागरूकता करते हुए पीएलवी सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रांसजेंडर भी अपने समाज एवं परिवार से होते हैं। वह भी सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहें हैं। उन्हें उपहास नहीं सहयोग की आवश्यकता है।
पैनल अधिवक्ता ने ट्रांसजेंडर से जुड़े कानूनी पहलुओं से छात्राओं को अवगत कराया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य,शिक्षक, शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







