कृषि सखी सीख रही हैं प्राकृतिक खेती

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर में प्राकृतिक खेती विषय पर कृषि सखियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बक्सर सदर, चौसा, ब्रह्मपुर, सिमरी तथा इटाढ़ी प्रखंडों से चयनित कुल 18 कृषि सखियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भा.कृ.अनु.प. का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक सह विभागाध्यक्ष डॉ0 उज्ज्वल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 देवकरन द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ0 देवकरन ने जानकारी दी कि जिले मे प्राकृतिक खेती के तहत सोनवर्षा, दलसागर, पवनी, निमेज, ब्रह्मपुर, राजपुर परसनपाह, दुल्लहपुर, हकीमपुर तथा इंदौर कलस्टरों मे किसानों के बीच प्राकृतिक खेती तकनीकी की जानकारी एवं जागरूकता हेतु संबंधित क्षेत्रों की कृषि सखियाँ प्रशिक्षित की जा रही हैं।

मुख्य अतिथि डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती मानव जीवन का आधार है जो खेती को प्रकृति के साथ जोड़ती हैं।

धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग सदैव तत्पर है तथा कृषकों के हित मे सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।
विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षण निदेशक हरि गोविन्द ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल चौदह सैद्धांतिक एवं दो प्रयोगात्मक सत्र का आयोजन किया जायेगा।

विशेषज्ञ डॉ0 रामकेवल ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की उपयोगिता पर इस प्रशिक्षण के महत्व पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। ‌इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान संजय पाठक, कमलेश पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, अशोक पोद्दार ने अपने अनुभव साझा किए जबकि प्रशिक्षणार्थियों में पुनम देवी, संगीता देवी, वर्षा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सीमा देवी, रंजु देवी, निशा देवी सहित अन्य कृषि सखियाँ उपस्थित थी।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!