पीएम मोदी के जन्मदिन पर चौसा के महादेव घाट पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने की दीर्घायु की कामना

​बक्सर अप टू डेट न्यूज:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर ऐतिहासिक महादेव घाट चौसा पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत घाट पर सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। दीपों की जगमगाहट से गंगा तट पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में रंग गया।

​कार्यक्रम का सफल संयोजन पूर्व मंडल महामंत्री सह बीस सूत्री सदस्य अंशु पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह और समर्थन प्रकट किया।

​कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
​अंशु पांडेय (संयोजक, पूर्व मंडल महामंत्री सह बीस सूत्री सदस्य),​लक्ष्मण साह (नगर मंत्री),मंजू देवी (मंडल संयोजक),​मीरा देवी (महिला मोर्चा अध्यक्ष),अमर गोंड (अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष),​कमलेश पांडेय (नगर महामंत्री),​सलीम हजाम (सैयद बूथ अध्यक्ष),​पूनम रविदास (कार्यक्रम प्रभारी),​गोपाल पांडेय, सत्येन्द्र सिन्हा, अजय सिन्हा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामीण जन।

​उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम गढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। घाट पर दीपदान के बाद सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!