केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष ने की पौधारोपण

बक्सर अप टू डेट न्यूज:हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि राय के नेतृत्व में डुमरांव पार्टी कार्यालय एवं इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के हकिमपुर पंचायत में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष ऋषि राय ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव सौकत अली, कोषाध्यक्ष अखिल कुमार, डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ हुसैन, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पासवान, चौसा प्रखंड अध्यक्ष मजिस्टर राम, चौसा प्रधान महासचिव महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!