हम (सेक्युलर) में शामिल हुए समाजसेवी श्रीभगवान सिंह

डुमरांव में जिलाध्यक्ष ऋषि राय ने दिलाई सदस्यता

​बक्सर अप टू डेट न्यूज़:
​स्थानीय मुख्य कार्यालय डुमराँव में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान समाजसेवी श्रीभगवान सिंह ने आधिकारिक तौर पर ‘हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)’ की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि राय ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पार्टी का सिंबल भेंट कर विधिवत संगठन में शामिल कराया।

​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषि राय ने कहा कि श्रीभगवान सिंह जैसे समर्पित समाजसेवी के पार्टी में आने से संगठन को जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। उनके लंबे सामाजिक अनुभवों का लाभ पार्टी के विस्तार और जनाधार को मजबूत करने में मिलेगा।

​सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीभगवान सिंह ने कहा, “मैं वर्षों से गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों और सेवा के लिए कार्य करता रहा हूँ। अब ‘हम सेक्युलर’ के बैनर तले इस अभियान को दोगुनी गति और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसे पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ निभाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

​कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे और उन्होंने श्रीभगवान सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!