JEE Advanced में बक्सर के कैंब्रिज स्कूल का जलवा

 तीन छात्रों का IIT के लिए चयन



​बक्सर अप टू डेट न्यूज़: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक ‘जेईई एडवांस’ (JEE Advanced) का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बक्सर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस परीक्षा में अब तक मिली जानकारी के अनुसार, शहर के प्रतिष्ठित कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन होनहार छात्रों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थानों (IIT) के बी.टेक कोर्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।
​होनहारों ने लहराया सफलता का परचम
​सफल छात्रों में आदर्श उपाध्याय ने ऑल इंडिया 5011वीं रैंक हासिल की है, वहीं रियार्थ रचित ने 5040वीं रैंक और अंश कुमार त्रिपाठी ने 5873वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे बक्सर जिले का नाम देश भर में रोशन किया है।
​प्रथम चरण की परीक्षा यानी जेईई मेन्स (JEE Mains) को क्रैक करने के बाद, कठिन माने जाने वाले दूसरे चरण यानी जेईई एडवांस को देश के शीर्ष रैंकर्स के साथ उत्तीर्ण करना इन छात्रों के लिए अत्यंत गौरव की बात है। इन मेधावी छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे विद्यालय-परिवार और उनके अभिभावकों में भारी हर्षोल्लास का माहौल है।
​कड़े परिश्रम का मीठा फल: डॉ. मोहन चौबे
​इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉक्टर मोहन चौबे ने सभी सफल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा:
​”यह परिणाम बच्चों के निरंतर, अनुशासित और कड़े परिश्रम का फल है। ये बच्चे स्कूल के दिनों से ही अत्यंत मेधावी और अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहे हैं। इन्होंने साबित कर दिया कि बक्सर जैसी छोटी जगहों से भी दृढ़ संकल्प के बल पर देश के सबसे कठिन मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।”
​स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में जश्न
​छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बी० एस० राव, प्राचार्य एम० के० चौबे, उपप्राचार्य-द्वय कृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे सहित विद्यालय के तमाम शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। सभी शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य तथा देश के शीर्ष आईआईटी संस्थानों में एक सफल करियर की कामना की।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!