साहित्य और संस्कृति को समर्पित डिजिटल मैगजीन ‘विचार’ का नव वर्ष विशेषांक जारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़। साहित्य, समय और संस्कृति के संगम को जीवंत करने वाली डिजिटल पत्रिका ‘विचार’ अपने नए कलेवर और ‘नव वर्ष विशेषांक’ (विक्रम संवत 2082) के साथ पाठकों के बीच है। ‘बक्सर अप टू डेट’ के सहयोग से संचालित इस डिजिटल संस्करण का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक वैश्विक पहचान दिलाना है।

​इस बौद्धिक अभियान को सफल बनाने में क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तित्वों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। पत्रिका के संपादन और प्रसार में मुख्य रूप ​प्रकाश कुमार, ​वीरेंद्र पांडेय, ​राजीव रंजन सिंह, ​ए. एन. चंचल शामिल हैं।

​लेखकों और कवियों के लिए सुनहरा अवसर

​यदि आप लिखने के शौकीन हैं और आपकी कोई स्वरचित रचना (कविता, लेख, कहानी या विचार) है, तो ‘विचार’ मैगजीन उसे प्रकाशित करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है। पत्रिका की टीम ने स्थानीय लेखकों से अपील की है कि वे अपनी मौलिक रचनाएं साझा करें ताकि उन्हें डिजिटल माध्यम से घर-घर तक पहुँचाया जा सके। अपनी रचनाएं भेजने या अधिक जानकारी के लिए आप ‘विचार’ की कोर टीम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!