खेल प्रेमियों के लिए सजेगी नाइट दरबार, होगी चौके-छक्कों की होगी बरसात

बक्सर /राजपुर:– ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब, समहुता धनसोई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है। 5 जून की रात को समहुता का खेल मैदान दूधिया रोशनी में नहाएगा और यहाँ चौके-छक्कों की जबरदस्त बरसात देखने को मिलेगी। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर न सिर्फ धनसोई, बल्कि पूरे बक्सर जिले के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के सदस्य श्रवण कुमार ने बताया कि इस भव्य नाइट क्रिकेट मैच की गरिमा बढ़ाने के लिए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मंत्री जी के भव्य स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। इसके अलावा, उद्घाटन और हौसला अफजाई के लिए क्षेत्र के कई अन्य बड़े राजनेता और जनप्रतिनिधि भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मैदान पर मौजूद रहेंगे। जिसमे
संतोष निराला पूर्व मंत्री सह माननीय विधायक, राजपुर,
आलोक सिंह विधायक, दिनारा,रूपेश सिंह चेयरमैन, दिनारा रहेंगे।
क्लब के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बक्सर और आसपास के क्षेत्रों की कई प्रतिभाशाली और नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैदान पर फ्लड लाइट्स (दूधिया रोशनी), पिच की तैयारी और दर्शकों के बैठने के लिए क्लब के सदस्य और ग्रामीण लगातार रात-दिन तैयारियों में जुटे रहे। आयोजन को पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित रखने के लिए विशेष वालंटियर्स तैनात किए गए हैं।







