6 साल पुराना पॉक्सो केस सुलझा

डीडीयू स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार, दो बच्चों संग युवती बरामद

​बक्सर अप टू डेट न्यूज़: नया भोजपुर थाना पुलिस ने छह साल पुराने पॉक्सो एक्ट के एक मामले का सफल उद्भेदन किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार और अनुसंधानकर्ता सुमन कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि 6 वर्ष पहले लापता हुई युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

​मुख्य बातें:

​मामले की पृष्ठभूमि: 4 जून 2020 को एक नाबालिग लड़की अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां ने अज्ञात के खिलाफ शादी की नीयत से भगाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

​तकनीकी जांच से सफलता:

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पटना के मालसलामी निवासी अली अफजल (पिता- मो. इसराइल) को चिन्हित किया। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बेंगलुरु से लौट रहे हैं, जिसके बाद सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया गया।

​वर्तमान स्थिति:

लापता लड़की अब बालिग हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बरामद युवती को कोर्ट में 164 के बयान के लिए भेजा है, जबकि आरोपी अली अफजल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!