स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र में मिलेगा रोजगार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा दिनांक 25, 26 एवं 27 मई 2026 को ज्ञान भवन उतरी गाँधी मैदान, पटना में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं संबंद्ध क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के लिए रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेला में भाग लेने हेतु वैसे सभी अभ्यर्थी जो किसी न किसी स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र में किसी कोर्स में उतीर्ण हो, का पंजीयन विषयाकिंत URL पर किया जाना है।
सभी इच्छुक उम्मीदवार बिहार रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से Jobseeker के रूप में अपना पंजीयन करेंगे। तदनुपरान्त Log in करके पोर्टल पर रोजगार प्रदान करने वाली कंपनियों/संस्थानों में आवेदन करेंगे एवं तीन दिवसीय रोजगार मेला के किसी भी दिन अपना Slot बुक कर के अपनी प्रतिभागिता दर्ज करेंगे।
जिलें से रोजगार मेला स्थल तक विभाग द्वारा परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा






