CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या बिहार से कनेक्शन: बंगाल STF ने बक्सर में की छापेमारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़/ बिहार: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में जांच की आंच अब बिहार तक पहुंच गई है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पश्चिम बंगाल एसटीएफ (STF) की टीम ने बिहार के बक्सर जिले में बड़ी कार्रवाई की है।

एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिले के तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। तकनीकी साक्ष्यों (Technical Surveillance) के आधार पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बक्सर के कुख्यात विशाल श्रीवास्तव से पूछताछ

जांच के दौरान बंगाल एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव से भी गहन पूछताछ की। विशाल पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे 22 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में हत्या कांड में उसकी सीधी संलिप्तता के ठोस सबूत नहीं मिले, जिसके बाद एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया।

दो युवक हिरासत में, बंगाल ले गई टीम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है। लंबी पूछताछ के बाद टीम इन्हें अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है। हालांकि, इनकी आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि अभी तक बंगाल या बक्सर पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

डीएसपी ने साधी चुप्पी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बक्सर डीएसपी ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के तकनीकी फुटप्रिंट्स बक्सर में मिलने के बाद ही टीम यहां पहुंची थी।

क्या है पूरा मामला? (6 मई की वो खौफनाक रात)

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ (42) की बुधवार (6 मई) रात करीब 10:30 बजे कोलकाता के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर लौट रहे थे। पेशेवर शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। उनके सीने में दो और पेट में एक गोली लगी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक बारासात इलाके से बरामद कर ली है, जो पहले दमदम से चोरी हुई थी।

सुवेंदु अधिकारी के करीबियों की मौतों का रहस्य

चंद्रनाथ रथ की हत्या ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। पिछले 13 वर्षों में सुवेंदु अधिकारी के यह चौथे करीबी हैं जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में जान गई है:

  1. 2013: पीए प्रदीप झा की मौत (सामान्य माना गया)।

  2. 2018: पीएसओ शुभव्रत चक्रवर्ती का शव मिला (पुलिस ने आत्महत्या बताया)।

  3. 2021: पीए पुलक लाहिड़ी की असामान्य परिस्थितियों में मौत।

  4. 2026: अब चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!