लापता किशोर का गंगा नदी से बरामद हुआ शव
बक्सर अप टू डेट न्यूज़| औद्योगिक क्षेत्र के सारीमपुर से मंगलवार से गायब किशोर का शव अहिरौली के समीप से गंगा नदी में बरामद किया गया। वहीं हत्यारों की निशानदेही पर के कपड़े भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद मृत किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर के रहने वाला 12 वर्षीय रेहान घर से दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने की बात कहकर 12 जुलाई को दिन में 1 बजे निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। रेहान के नहीं मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। औद्योगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की।
घटना को लेकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि ’12 वर्षीय मृतक के दो दोस्तों ने ही गंगा नदी में डुबोकर हत्या कर दी थी और साक्ष्य को मिटाने के लिए मृतक के कपड़े को गंगा की रेत में छुपा दिया था। उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। हत्या के आरोपी दोनों आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के दौरान मौका-ए-वारदात पर 8 वर्षीय 1 2 और बच्चे मौजूद थे। जिसे डरा धमकाकर दोनों आरोपियों ने चुप करा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।


