दलित बस्ती में भाजपा नेताओं ने चलाया जागरूकता अभियान

भूमिहीन परिवारों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

​बक्सर अप टू डेट न्यूज:​बक्सर में सर्किट हाउस के पास स्थित सिंडिकेट नहर इलाके की दलित बस्ती में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नेताओं ने घर-घर जाकर भूमिहीन परिवारों से संपर्क साधा और उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

​कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष गणेश कुमार शर्मा और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेश वर्मा ने स्थानीय लोगों को सरकार द्वारा भूमिहीन परिवारों के लिए निःशुल्क भूमि आवंटन तथा सरकारी अनुदान के प्रावधानों से अवगत कराया।

​मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष गणेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं और अनुदान का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को उनका हक दिलाना और उन्हें योजनाओं से जोड़ना ही प्राथमिकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!