कृषि सखियां सीखेंगी प्राकृतिक खेती
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर मे शुभारंभ

बक्सर अप टू डेट न्यूज: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के मागदर्शन मे कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर द्वारा कृषि सखियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा एवं किसानों के बीच तकनीकी के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन योजनान्तर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण मे ब्रह्मपुर, नावानगर, डुमरांव तथा राजपुर प्रखंड की 08 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के महत्व एवं तकनीकी पर कौशल उन्नयन कराना हैं। जिससे जिले के किसानों कों जागरूक करते हुए मृदा स्वास्थ्य मे सुधार कर बेहतर बनाना हैं।
प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 पी0 के0 द्विवेदी, पूर्व प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र आरा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर, विशेषज्ञ एवं पाठ्यक्रम समन्वयक हरिगोबिन्द तथा प्रतिभागी कृषि सखियों द्वारा संयुक्तरूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ0 देवकरन ने योजना, तथा मिशन मे कृषि सखियों की भूमिका व जिम्मेदारी के बारे मे विस्तार से चर्चा की। साथ ही प्राकृतिक खेती इनपुट घनजीवामृत व बीजामृत की उपयोगिता एवं बनाने की विधि पर तकनीकी जानकारी दी।
डॉ0 पी0 के0 द्विवेदी ने प्राकृतिक खेती का परिचय, वर्तमान चुनौतियाँ, आवश्यकता एवं सहभागिता पर तकनीकी जानकारी प्रतिभागियो को दी। मुख्य प्रशिक्षक हरि गोविन्द ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, अवधारणा एवं घटकों की तकनीकी जानकारी प्रतिभागियों को दी।
कार्यक्रम मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजन शुक्ला ने समन्वय के साथ-साथ जिले मे चल प्राकृतिक खेती एवं कलस्टर प्रदर्शनों के अनुभव साझा कियें। प्रशिक्षण में नेहा कुमारी, माया कुमारी, रिंकु कुमारी, किरण देवी, अनिसा कुमारी, कंचन कुमारी, पुनम देवी, कंचन देवी उपस्थित थी ।







