डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

बक्सर अप टू डेट न्यूज:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर द्वारा “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बक्सर परिसर में बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बक्सर सोनेलाल रजक ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी से सुरक्षा प्रदान करता है। यह अधिनियम बच्चों के संरक्षण में लड़के और लड़की में भेद नहीं करता और इसमें अनिवार्य सूचना, विशेष न्यायालय, बच्चे की पहचान की गोपनीयता तथा पुनर्वास के लिए मुआवज़े का प्रावधान है। वर्ष 2019 के संशोधन के बाद कई अपराधों की सज़ा बढ़ाई गई है, ताकि अपराधियों को रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

न्यायाधीश ने बच्चों को ” गुड टच–बैड टच ” की समझ देते हुए कहा कि किसी भी असहज स्पर्श या व्यवहार की जानकारी तुरंत माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को दें। उन्होंने बताया कि अपराध की जानकारी होने पर पुलिस या विशेष किशोर पुलिस इकाई को सूचना देना अनिवार्य है और टोल-फ्री नंबर 1098 पर भी सूचना दी जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में न्यायाधीश सोनेलाल रजक ने उपस्थित बच्चों को अपना भविष्य और बचपन सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। बच्चों ने स्वयं सजग रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पीएलवी ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे। प्राधिकार की ओर से अशोक कुमार सिंह, सुमित कुमार तथा सुनील कुमार ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।

विद्यालय की ओर से प्राचार्य एवं ए.आर.ओ. वी. आनंद कुमार, टीचर इंचार्ज रीना शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक पी.बी. श्रीवास्तव, डी.के. पाठक, नीता कुमारी, एस.के. राय, ऋतु सिंह, पायल बनिक, विजय भूषण सिंह, अंगद शुक्ला, विनोद चौबे, संजय सिंह तथा एम.के. झा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थी साहिल सिंह, तन्मय कुमार, आशीष केशरी, शुभम कुमार, आशुतोष कुमार, पलक कुमारी, अदिति श्रीवास्तव, निधि कुमारी, समीक्षा और अनन्या ने भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!