बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान देता ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक जारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज:जिले में शैक्षिक नवाचार, शिक्षकों की रचनात्मकता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को मंच प्रदान करने वाली शिक्षा विभाग, बक्सर की मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ का अक्टूबर-2026 अंकजारी किया गया। इस अंक का लोकार्पण इन्द्र कुमार कर्ण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनन्या, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,सुरेश प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा),डॉ. नवनीत सिंह व्याख्याता, तथा पत्रिका के संपादन मंडल से जुड़े सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

लोकार्पण के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी इन्द्र कुमार कर्ण ने कहा कि “शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार, रचनात्मकता और निरंतर सीखने की प्रक्रिया है। ‘बोधिका’ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों और अभिनव प्रयोगों को सामने लाने का एक प्रभावी माध्यम है। यह पत्रिका जिले की शैक्षिक गतिविधियों को दस्तावेजीकृत करने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।”

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनन्या ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों के अनुभवों, नवाचारों और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों का साझा होना अत्यंत आवश्यक है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुरेश प्रसाद ने कहा कि “माध्यमिक शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और जीवनोपयोगी कौशलों का विकास करना भी है।

इस अवसर पर डायट के व्याख्याता डॉ. नवनीत सिंह ने कहा कि बोधिका शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, शैक्षिक नवाचारों के आदान-प्रदान और ज्ञान के प्रसार का एक माध्यम है।

इस कार्यक्रम में संपादन टीम से सुरेंद्र जी,रामभजन राम,विमल कुमार सिंह,डॉ मृत्युंजय राय,राजेश कुमार,रविशंकर गुप्ता,रवि कुमार,महताब अली,सोनम कुमारी,सुगंधा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!