भारतीय डाक विभाग बक्सर प्रमंडल अंतर्गत आयोजित हुई डाक चौपाल

बक्सर अप टू डेट न्यूज:भारतीय डाक विभाग, बक्सर प्रमंडल द्वारा विशेष अभियान-6 के अंतर्गत 23 अक्टूबर को स्वच्छता, जनभागीदारी एवं नागरिक-केंद्रित डाक सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।इस अभियान के अंतर्गत बक्सर प्रमंडल के पोखराहाँ शाखा डाकघर, भदार शाखा डाकघर एवं चुरामनपुर उप डाकघर में डाक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 142 लोगों ने भाग लिया।
डाक चौपाल के माध्यम से नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, उनकी शिकायतों एवं लंबित समस्याओं के समाधान, प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा डाक सेवाओं में सुधार हेतु सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
विशेष अभियान-6 के अंतर्गत बक्सर प्रधान डाकघर की सर्वर शाखा, बी.जी. गंज उप डाकघर, चुरामनपुर उप डाकघर एवं अन्य उप डाकघरों में भी साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित डाक कार्यालयों के माध्यम से आम जनता को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराना, नागरिकों के साथ संवाद को मजबूत करना तथा स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है।







