दुर्गा पूजा समिति भदार के द्वारा मेधा प्रतियोगी परीक्षा का हुआ आयोजन
गांव के 500 बच्चों ने किया प्रतिभाग

बक्सर अप टू डेट न्यूज:नवयुवक दुर्गा पूजा समिति भदार के तत्वाधान में मेधा प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन में किया गया।जिसमें कक्षा 5 से 12 तक और ऊपर के प्रतियोगी छात्रों ने भाग लिया।इस परीक्षा में कुल 9समूह के350 बच्चों ने प्रतिभाग किया वहीं पेंटिग प्रतियोगिता,संगीत,भाषण और रचनात्मक लेखन में 153 बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन गणेश प्रसाद गुप्ता और सराेज कुमार कंचन ने संयुक्त रूप से किया।अपने संबोधन में गणेश गुप्ता ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के इस दुर्गापूजा केआयोजन के साथ ही समिति के द्वारा होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा,खेल कूद स्पर्धा वास्तव ने समाज को सशक्त,सक्षम बनाने का प्रयास है और सही मायने में शक्ति की आराधना का यही निहितार्थ है।सरोज कुमार कंचन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ने,खेलने के लिए प्रतिस्पर्धा होती है जो बेहतर समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
प्रतियोगिता में कक्षा पंचम में प्रथम स्थान प्रभात,द्वितीय शारदा,तृतीय शिवानी; वर्ग 6 में प्रथम निहारिका,द्वितीय नैतिक,तृतीय सन्नी कुमार ;वर्ग सात में प्रथम शेखर सुमन,द्वितीय परिधि ,तृतीय वंदना;वर्ग अष्टम में प्रथम चैतन्य,द्वितीय आदर्श,तृतीय शिवम ;वर्ग नवम में प्रथम संजीत,द्वितीय अनु,तृतीय पवन, वर्ग दशम में द्वितीय साक्षी ,तृतीय पुनीत; वर्ग 11 में प्रथम आरुषि ,द्वितीय निशु,तृतीय कुणाल;वर्ग 12 में प्रथम रागिनी,द्वितीय आयुष,तृतीय अंशु प्रतियोगी परीक्षार्थियों में द्वितीय राजेश, वहीं सांत्वना स्थान पंचम में मनीष,दशम में पलक बारह में सिद्धि ने प्राप्त किया।वहीं पेंटिंग सीनियर ग्रुप में प्रथम निशु,द्वितीय अंजली, तृतीय अंजली पेंटिंग जूनियर ग्रुप में प्रथम रक्षा, द्वितीय प्रीति,तृतीय निशा वहीं संगीत ने प्रथम रौशनी द्वितीय शिवानी, भाषण में प्रथम आरुषि, द्वितीय शिवम,तृतीय पायल निबंध और रचनात्मक लेखन सीनियर ग्रुप में प्रथम रागिनी,द्वितीय आरुषि, तृतीय खुशी, वहीं जूनियर ग्रुप में प्रथम परिधि,द्वितीय रिया,चैतन्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार सिंह ने किया।
वहीं मौके पर अक्षयवर सिंह,हरिहर प्रसाद,अधिवक्ता बरमेश्वर सिंह व राणा संजय सिंह एसबीआई के अधिकारी शेखर,दिनेश सिंह,चंचल राम, मुखिया प्रतिनिधि हवलदार रजक,उपमुखिया रविन्द्र सिंह ,उपसरपंच सतेंद्र सिंह बृजनंदन सिंह ज्योति प्रकाश, आयोजन समिति के सदस्य श्रीमन, क्षितिज,चंदन,दीपक,अर्जुन,बबलू पाल,स्वतंत्र प्रकाश,लवकुश,सोनू दुबे,रजनीश,रंजीत, गौरव, हैप्पी ,विकल्प,शनि ,नीरज,प्रतीक,रोहित, कविलाश सिंह, दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक रंगबहादुर सिंह, अध्यक्ष अटल सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह,महासचिव मिथिलेश सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि दुर्गा पूजा समिति के द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ ही प्रत्येक वर्ष बच्चों के अंदर पढ़ने और खेलने की प्रतिस्पर्धा के लिए मेधा प्रतियोगी परीक्षा और खेलकूद स्पर्धा ,नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें गाँव के बच्चों के साथ बच्चियां भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।







