चीफ पोस्टमास्टर जनरल बिहार ने डाक सेवाओं संबंधित की समीक्षा बैठक

बक्सर अप टू डेट न्यूज:​शशि शालिनी कुजूर चीफ पोस्टमास्टर जनरल बिहार सर्किल द्वारा बक्सर पोस्टल डिवीजन के अंतर्गत गंगौली शाखा डाकघर, आशा पांढुरी शाखा डाकघर तथा सहियार शाखा डाकघर का दौरा किया गया।

इस दौरे के उपरांत पंचायत सरकार भवन स्थित सहियार शाखा डाकघर में 45 शाखा डाकघरों के शाखा डाकपालों एवं सहायक शाखा डाकपालों के साथ डाक व्यावसायिक कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुनील कुमार डाक अधीक्षक, बक्सर,नवीन कुमार सहायक डाक अधीक्षकक्षबक्सर, रणजीत कुमार डाक निरीक्षक, डुमरांव, पुष्पेन्द्र कुमार सहायक डाक अधीक्षक, मुख्यालय, आदित्य राज डाक निरीक्षक, ग्राहक संतुष्टि, मेल ओवरसीयर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
​इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान विभाग की कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के लिए कई कड़े निर्देश दिए गए, जिनमें एक्सपेंस कवरेज रेशियो को न्यूनतम 50 प्रतिशत तक रखने, संभावना के अनुरूप परिश्रम करने, खर्च के अनुपात में कम आय में सुधार लाने और स्थानीय जनसंख्या के आधार पर सेवाओं का समुचित वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही, शिकायतों की अधिकता को नगण्य करने, बिक्री-उपरांत सेवाओं पर ध्यान देने, आगामी 31 मार्च 2026 तक कम से कम 100 लोगों को PLI/RPLI से जोड़ने, डाक अधीक्षक को नियमित मासिक समीक्षा करने तथा सभी निर्धारित लक्ष्यों को अगले 6 माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कार्यों की समीक्षा के दौरान मानक के अनुरूप मेल वितरण न पाए जाने पर सुधार की हिदायत दी गई तथा शाखा डाकघरों में मेल को अनिवार्य रूप से दिन के 12:00 बजे तक पहुँचाने का सख्त निर्देश भी प्रदान किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!