“स्वच्छ भारत सुंदर भारत” के नारे के साथ रेल यात्री कल्याण समिति ने चलाया स्वच्छता सह जागरूकता अभियान

बक्सर अप टू डेट न्यूज:अक्टूबर गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर रेल यात्री कल्याण समिति द्वारा “स्वच्छ भारत सुंदर भारत, “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” के नारों के साथ स्थानीय स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म, टिकट घर सहित पूरे स्टेशन परिसर में स्वच्छता सह जागरूकता अभियान चलाया गया ।
साथ ही डुमरांव स्टेशन के विकास में लगातार हो रहे भेदभाव का समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुए स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित आय के अनुरूप स्टेशन के समुचित विकास के लिए आवाज बुलंद की गई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने की ।
वहीं संचालन समिति के वरीय सदस्य शक्ति राय ने किया । इस मौके पर उपस्थित लोगों में समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहन गुप्ता, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि राय, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार रौनियार, मो. मशरफ, समिति सदस्य जितेंद्र दुबे, दीपक यादव, रविशंकर सिंह, मुखिया कुशवाहा, अभिषेक रंजन, कमलेश सिंह, राहुल सूर्यवंशी, मो. शमीम, मो. सद्दाम, ब्रजेश सिंह, छोटे तिवारी, आशीष कुमार खरवार सहित अन्य लोग शामिल थे ।







