पीएम श्री आदर्श उच्च विद्यालय में मनाई गई मेजर ध्यानचंद की जयंती

विद्यार्थियों के बीच हुई विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पीएम श्री प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय चौसा में मनाया गया। विद्यालय में खेल दिवस उत्सव मनाने के पूर्व अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

तत्पश्चात विद्यालय के खेल मैदान में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत फ्लैग मार्च से की गई। विभिन्न हाउस के झंडे लिए हुए विद्यार्थी पूरे ग्राउंड को फ्लैग मार्च की।फ्लैग मार्च उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता हुई।

जिसमें दो सौ मीटर की दौड़ में राजेश सिंह, प्रिंस कुमार प्रथम, रिले दौड़ में ब्लू हाउस विजेता बना।नवी कक्षा की कबड्डी प्रतियोगिता में येलो हाउस विजेता बना। वही सातवीं कक्षा की कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस विजेता बना। गोला फेंक में कक्षावार प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा ग्यारहवीं के अखिलेश कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा दशवीं के प्रिसं कुमार ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा नवीं के चाहत कुमार गुप्ता प्रथम, प्रकाश कुमार द्वितीय एवं आनंद कुमार राय ने तृतीय स्थान पाया।

कैंची कूद में कक्षा दसवीं के राजवीर सिंह ने प्रथम राहुल कुमार ने द्वितीय एवं दिलशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त की।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि सोनू दूबे , वार्ड पार्षद दिनेश कुमार,विद्यालय शिक्षक सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।खेल प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर प्रधानाचार्य एवं आगत अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!