विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक सुधार और खेल दिवस पर बड़ा फैसला
प्रयोगशाला होगी चालू, अनुशासन पर रहेगा खास जोर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:प्लस टू उच्च विद्यालय चौसा में सत्र 2025-26 के तहत विद्यालय प्रबन्ध एवं विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे आयोजित इस बैठक में प्रधानाध्यापक द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इसके बाद विद्यालय के शैक्षणिक, भौतिक विकास तथा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में लिए राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन का निर्णय लिया गया। 29 अगस्त 2025 को विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।अभिभावकों की भागीदारी पर बल दिया गया। ‘अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी’ में अधिक से अधिक संख्या में माता-पिता की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच बेहतर शैक्षणिक माहौल और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने का निर्णय हुआ।विज्ञान प्रयोगशाला की शुरुआत का निर्णय ली गई। छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की प्रयोगशाला को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से चालू करने का बड़ा फैसला लिया गया।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनू दूबे, प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार एवं अन्य प्रमुख सदस्यों वीरेंद्र कश्यप, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार की मौजूदगी रही। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से कार्यवृत्त की पुष्टि करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







