NEET UG 2026 में AIR 141 लाकर इतिहास रचने वाले हेरिटेज स्कूल के छात्र का भव्य सम्मान

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में अखिल भारतीय 141वीं रैंक प्राप्त कर इतिहास रचने वाले हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के मेधावी छात्र आदित्य रंजन का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ प्रदीप पाठक एवं प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक द्वारा पुत्र की उपलब्धि के लिए पुत्र के समक्ष पिता को सम्मान देना एक भावुक क्षण बन गया । सर्वप्रथम उनके पिता सुरेन्द्र महतो को विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

गौरवान्वित पिता के उपरांत आदित्य रंजन को उनके गौरवपूर्ण प्रदर्शन तथा भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनने की दिशा में उठाए गए प्रथम ऐतिहासिक कदम के प्रतीक स्वरूप डॉक्टर का अनन्य उपकरण स्टेथोस्कोप, माँ सरस्वती की प्रतिमा तथा अन्य आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह अवसर सुरेन्द्र महतो के लिए अत्यंत गर्व और भावुकता से भरा क्षण बन गया। अपने पुत्र की इस असाधारण सफलता पर वे भाव-विभोर दिखाई दिए।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!