राजस्व कर्मी पर फिर गिरेगी गाज

 

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ ( ​राजपुर) प्रखंड के खीरी पंचायत में बीते दो मई को आयोजित सरकार के ‘सहयोग शिविर’ में मिली शिकायतों के बाद राजस्व कर्मी अभिषेक कुमार एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए हैं। इस शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदन राजस्व कर्मी अभिषेक कुमार के खिलाफ जांच और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर थे।

​युवा जदयू नेता ऋषि देव राय ने इस मौके पर पुराने मामलों को याद दिलाते हुए जिलाधिकारी के सामने अभिषेक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने खीरी पंचायत के पूर्व राजस्व कर्मी रहे अभिषेक कुमार पर पैसे लेने, पंचायत में समय पर न बैठने और पैसे लेने के बावजूद काम न करने जैसे संगीन आरोप मढ़े। इसके अलावा, पूर्व में पंचायत के विभिन्न गांवों में जमाबंदी को डिजिटल पहचान (आधार) से जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसे मंच से प्रमुखता से उठाया गया। हालांकि तत्कालीन डीएम अंशुल अग्रवाल द्वारा दिए गए जांच के आदेश अब भी लंबित हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तत्कालीन डीसीएलआर सुधीर कुमार द्वारा की गई तियरा पंचायत की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर अभिषेक कुमार के दो इंक्रीमेंट स्थायी रूप से काटने की सजा दी जा चुकी है। वर्तमान में वे सिकठी सहित कई अन्य पंचायतों के राजस्व कर्मी के पद पर तैनात हैं।
​इस पूरे मामले पर

अंचलाधिकारी (सीओ) डॉ. शोभा कुमारी ने बताया कि अभिषेक कुमार सभी राजस्व कर्मचारियों में सबसे ज्यादा लापरवाह हैं। वे कभी भी समय पर अपना कार्य पूरा नहीं करते हैं और अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ भी उनका बर्ताव ठीक नहीं रहता है। सीओ ने आरोप लगाया कि जब भी उन्हें काम के लिए कहा जाता है, तो वे मानसिक उत्पीड़न का नाटक करने लगते हैं। शिविर में प्राप्त हुए सभी आवेदनों की गहनता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!