चौसा के महादेव घाट पर पूर्णिमा पर गंगा समग्र ने की भव्य गंगा आरती

स्वच्छता अभियान और तुलसी रोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

​बक्सर अप टू डेट न्यूज:पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौसा स्थित ऐतिहासिक महादेव घाट पर गंगा सेवकों ने आस्था और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। मां गंगा की भव्य महाआरती से पूर्व घाट परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके बाद घाट किनारे विधि-विधान से तुलसी के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

​महादेव घाट पर प्रत्येक पूर्णिमा को आयोजित होने वाली यह गंगा आरती संयोजक शिवानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आरती शुरू होने से पहले गंगा सेवकों ने श्रमदान कर पूरे घाट की साफ-सफाई की और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच तुलसी के पौधे रोपे गए। शाम ढलते ही शंखनाद, घंटियों की गूंज और दीपों की जगमगाहट के बीच मां गंगा की महाआरती शुरू हुई, जिसमें चौसा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों ने श्रद्धाभाव से भाग लिया।

​इस धार्मिक व सामाजिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से एनजीओ ‘रेडरी’ के सचिव वीरेन्द्र कश्यप, पंडित आकाश तिवारी, पीयूष विश्वकर्मा, श्यामबिहारी प्रसाद, प्रभु जी, रामकृपाल मिश्रा, नारायण सिंह, प्रत्युष कुमार और सौरभ कुमार शामिल रहे।


​कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें खुशी कुमारी, सुरभि कुमारी, सुरक्षा कुमारी, सुशील कुमार, महानता कुमार, दिव्या कुमारी, लाली कुमारी तथा श्री भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में गंगा सेवक व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। आरती के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!