विश्वामित्र पथ को चौसा रानी घाट तक बढ़ाने की मांग

बक्सर अप टू डेट:पश्चिम बिहार के विकास एवं बेहतर सड़क संपर्क को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विकास राज ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर कोइलवर–बक्सर विश्वामित्र पथ का विस्तार चौसा रानी घाट तक किए जाने की मांग की।

मुलाकात के दौरान विकास राज ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा कोइलवर से बक्सर तक विश्वामित्र पथ का निर्माण कराया जा रहा है, जो पश्चिम बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होंने आग्रह किया कि इस सड़क परियोजना को केवल बक्सर तक सीमित न रखकर बिहार की पश्चिमी सीमा स्थित चौसा रानी घाट तक विस्तारित किया जाए।

विकास राज ने कहा कि चौसा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विश्वामित्र पथ के चौसा रानी घाट तक पहुंचने से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन, कृषि, व्यापार एवं स्थानीय रोजगार को नई गति प्राप्त होगी।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!