नैनो एवं उर्वरक प्रयोग पर किसान हुए प्रशिक्षित

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:बक्सर में नैनो और संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई।कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर द्वारा इफको (IFFCO) के सहयोग से उर्वरक विक्रेताओं एवं पैक्स (PACS) अध्यक्षों के लिए “नैनो एवं अन्य उर्वरकों के संतुलित प्रयोग” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव (राज्य विपणन प्रबंधक, इफको), विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र कुमार (जिला कृषि पदाधिकारी) और डॉ. देवकरन (वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख, केवीके) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने मृदा परीक्षण आधारित खेती, एन.पी.के. और जैव उर्वरकों के सही उपयोग पर तकनीकी जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने उर्वरकों की विवेकपूर्ण बिक्री और नैनो उर्वरकों के प्रयोग पर बल दिया, जबकि जिला सहकारिता पदाधिकारी चन्द्रमा राम ने पैक्सों के माध्यम से इसके व्यापक प्रचार की बात कही।
इस अवसर पर नैनो यूरिया, डी.ए.पी. और विभिन्न जैविक व प्राकृतिक उत्पादों (जैसे जीवामृत, केंचुआ खाद) की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत स्थानीय सुगंधित धान प्रजाति ‘सोनाचूर’ का गुणवत्तायुक्त बीज भी प्रगतिशील किसानों के बीच प्रदर्शन के लिए उपलब्ध कराया गया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







