भगवान बावन की मुक्ति सनातन चेतना का है परिणाम-राजकुमार चौबे

बक्सर अपटू डेट न्यूज़:बक्सर की पुण्यभूमि सनातन गौरव की पुनर्स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। विश्वामित्र सेना के बैनर तले राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में लंबे समय से भगवान वामन अवतार को जेल परिषद से मुक्त कराने के लिए निरंतर संघर्ष किया जा रहा था। इस विषय को लेकर अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सनातनी मंचों से आवाज उठाई गई, ताकि श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान का श्रद्धापूर्वक दर्शन कर सकें।

विश्वामित्र सेना की लगातार उठाई गई मांगों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा पूर्व में यह घोषणा की गई थी कि शीघ्र ही वामन अवतार जी को जेल परिसर से मुक्त किया जाएगा। अब आगामी 23 मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में वामन अवतार की मुक्ति की खबरों से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आनंद का वातावरण व्याप्त है। यह संघर्ष आसान नहीं था। सनातन आस्था और बक्सर की आध्यात्मिक पहचान को पुनर्जीवित करने की इस यात्रा में अनेक चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ा, किंतु विश्वामित्र सेना अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटी।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा, यह केवल भगवान वामन अवतार की मुक्ति नहीं, बल्कि बक्सर की सनातन चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता की पुनर्स्थापना है। वर्षों से हमारी आस्था बंधनों में जकड़ी हुई थी। विश्वामित्र सेना ने संकल्प लिया था कि सनातन संस्कृति, श्रद्धालुओं की आस्था और बक्सर के गौरव की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। आज यह ऐतिहासिक क्षण समस्त सनातन समाज की विजय का प्रतीक है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!