केन्द्रीय कारा परिसर से श्री बावन भगवान होगे मुक्त

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:केंद्रीय कारा परिसर में स्थित श्री वामन भगवान को केंद्रीय कारा से मुक्त किया जाएगा। तब के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और वर्तमान के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में एक कार्यक्रम में कहाँ था कि भगवान श्री वामन को केंद्रीय कारा में कैद करके नहीं रखा जा सकता है । केंद्रीय कारा में कैदी कैद रहते हैं भगवान नहीं। तब से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि बहुत जल्द ही भगवान को मुक्त किया जाएगा।

पूज्य संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज जी का भी अथक प्रयास रहा है कि भगवान को केंद्रीय कारा से मुक्त कराया जाए और अंततः 23 मई को यह समय आ चुका है। ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान विष्णु के पांचवें अवतार बामन भगवान का मंदिर लगभग 140 साल पुराना है। यह मंदिर अपनी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महता के लिए जाना जाता है। वर्ष 1880 में अंग्रेजी हुकूमत के समय उक्त स्थल पर जब बक्सर जेल का निर्माण हुआ तब यह ऐतिहासिक मंदिर जेल की चार दिवारी के अंदर चला गया। हिंदू मान्यताओं के अनुसार बक्सर (तत्कालीन सिद्धाश्रम) ही वामन भगवान कीअवतरण स्थली है।

भगवान वामन का मंदिर जेल परिसर के अंदर होने के कारण आम श्रद्धालुओं को उनके दर्शन के लिए जेल प्रशासन की अनुमति एवं नियमों का पालन करना पड़ता है, जिसके चलते माताओं , बहनों एवं श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

भक्तों के इस असुविधा को देखते हुए पूर्व सांसद, पूर्व विधायक ,वर्तमान सांसद, वर्तमान विधायक कई बार सरकार को पत्र लिख चुके हैं और अंततः पहले के उपमुख्यमंत्री और आज के मुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी जी ने भाजपा नेताओं की मांग को स्वीकार करते हुए 23 मई को पधार रहे हैं और भगवान को केंद्रीय कारा से मुक्त करते हुए उन्हें नए परिसर नया जगह देने का कार्य करेंगे । इससे बक्सरवासी काफी प्रफुल्लित है।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!