मैट्रिक व इंटर टॉपर्स को मिला भगत सिंह सम्मान

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| पवनी पंचायत क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भगत सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कमेटी द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में पवनी पंचायत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मेधावियों को प्रेरित करते हुए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, ताकि छात्र उच्च शिक्षा के लिए इनका लाभ उठा सकें।

​लगातार 6 वर्षों से जारी है प्रोत्साहन का सफर

​कमेटी के संस्थापक सदस्य रामजीत गोंड ने बताया कि पवनी पंचायत के प्रतिभाशाली बच्चों को निखारने के लिए पिछले 6 वर्षों से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता तथा मंच संचालन पंकज सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया।

​मैट्रिक टॉपर्स: मोहित कुमार सिंह (477), मुस्कान कुमारी (466), रितेश कुमार (461), अभिषेक कुमार (458), नितीश कुमार (454), शुभम (454), शिष्टी कुमारी (440), रोहन पासवान (440), पंकज कुमार (439) एवं श्रवण कुमार (423)।
​इंटरमीडिएट टॉपर्स: राज कुमारी (432), अनिकेत कुमार (407), विक्की कुमार (405), अजय गोंड (405), चन्दन कुमार (373), सोनम कुमारी (368), पवन कुमार (365), आनंद दुबे (363), सौरभ सिंह (360) एवं अंशु कुमारी (358)।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण कुशवाहा, भूपेंद्र कुमार (CHO), और मकरध्वज विद्रोही उपस्थित रहे। साथ ही बिट्टू प्रसाद, रविकांत सिंह, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, कवि गोंड, जगदेव सिंह, पिंटू यादव, रोहित सिंह, अनिल सिंह, निरंजन सिंह और अनिल गोंड समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!