जहरीली शराब कांड में शिक्षक बंटी सिंह की मौत, अब तक 6 की मौत
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- जहरीली शराब कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने मुरार के थानाध्यक्ष मनोरंजन राय एवं अमसारी के चौकीदार हरिनरायण यादव को निलंबित कर दिया गया है। सूचना के अनुसार इस शराब कांड में दो शिक्षक भी लपेटे में आए थे| जिनमे एक की मौत पहले हो गई थी और दूसरी की मौत उपचार के दौरान हो गई|

मुरार थाना के अमसारी गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई है। जब जांच के लिए मौके पर SP व DM पहुंचे तो ग्रामीणों ने आरोप लगाया। पुलिस इलाके में गस्त नहीं करती। लोगों ने आरोप लगाया चौकीदार भी मनमानी करता है। जो सूचना देने पर किसी की नहीं सुनता।
5 लोगों की हुई थी मौत
पांच व्यक्तियों की शराब पीने से मौत हुई है। उसमे दो शिक्षक भी पार्टी में शामिल थे।जिसमें से एक कि मौत हो गई है और एक का इलाज चल है।बताया गया कि भिरगू सिंह व बंटी सिंह नियोजित शिक्षक है।बुधवार को रात शराब पार्टी में वे भी शामिल थे। जिसमें दोनों की घर पहुचने के बाद पहले सर में दर्द हुआ उसके बाद पेट मे दर्द हुआ।जिसमे भिरगू सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बंटी सिंह का अभी पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
मछली पार्टी भी हुई थी
आमसारी गांव के बाहर मुन्ना सिंह के पोखरे पर उसका भाई मिंकू सिंह के द्वारा 26 जनवरी की शाम मछली व दारू का पार्टी किया गया था।जिसके लिए शराब वही पर बनाये जाने की बात सामने आ रही है।जहां पोखरे पर लगाई गई मड़ई में मृतक आनंद कुमार सिंह 30 वर्ष ,मिंकू सिंह (35 वर्ष),भिरूग सिंह( 48 वर्ष),शिव मोहन यादव (55 वर्ष),सुखु मुसहर( 60 वर्ष)वही इलाजरत बंटी सिंह की भी मौत हो गई| तथा मुन्ना चौधरी,संजय चौधरी 12 बजे रात तक मछली बनाया व खाया व शराब पिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी शवो को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।आगे की करवाई की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।


