विदेशी दुल्हनिया को भाया बिहारी छोरा, भारतीय रस्मों रिवाज से हुआ विवाह

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई ज़ुल्मी मेरी जान … ओ जुल्मी मेरी जान तेरे क़दमों के नीचे आ गई। सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई, मैं तेरे पीछे पीछे आ गई,, भले ही ये गीत पुरानी हो लेकिन बक्सर में ये गीत ताज़ी हो गई है। एक विदेशी दुल्हन को बिहारी दुल्हा भा गया।वही, बिदेशी दुल्हन की माँ बाप ने गोदी में बिठा कन्यादान का भी रस्म अदा किये। शादी पूरे भारतीय रस्मों रिवाज और धूमधाम से हुआ।

ads buxar

बताया जा रहा है कि कुकुढा के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह के बड़े पुत्र जयप्रकाश यादव ने 2019 से 2021 तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई किया। वह एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित हैं। पढ़ाई के दौरान ही जयप्रकाश को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली इस विक्टोरिया से प्यार हुआ। उसके पिता स्टीवन टॉकेट एवं माता अमेंडा टॉकेट भी अपनी बेटी विक्टोरिया के साथ इटाढ़ी के कुकुढा आए हैं। इन्होंने हिंदू रीति रिवाज से अपनी बेटी विक्टोरिया की शादी कराई.

20 अप्रैल को शहर के निजी मैरेज हाल में दोनो शादी के बंधन में बंध गए, तो दुल्हन के माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दुल्हनियां विक्टोरिया अपने शहर में बतौर शिक्षिका कार्यरत हैं। अपने पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटी विक्टोरिया हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!